फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रोल होते ही ठंडे पड़े साक्षी के तेवर, बोली-पिता से कोई शिकायत नहीं, मां प्लीज आप दवा ले लो...

Sun, 14 Jul 2019 06:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 Jul 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
bjp mla rakesh mishra daughter sakshi mishra said mumy please take medicines
साक्षी मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी ने शनिवार को एक टीवी न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि मुझसे गलती हो गई है लेकिन यह सब हालात की वजह से हुआ। साक्षी ने बातचीत के दौरान अपने पिता से माफी भी मांगी।साक्षी इस बातचीत के दौरान फूट-फूटकर रोती हुई नजर आई। उन्होंने अपनी मां को संदेश देते हुए कहा कि मम्मी आप दवा खा लो और जल्दी ठीक हो जाओ। बता दें कि साक्षी के घर से जाने और फिर वीडियो वायरल कर अपने पिता और मां पर तमाम आरोप लगाए जाने के बाद पहले से पीजीआई लखनऊ में इलाज करा रही विधायक की पत्नी सुनीता मिश्रा की हालत बिगड़ गई है।

bjp mla rakesh mishra daughter sakshi mishra said mumy please take medicines
साक्षी मिश्रा और अजितेश - फोटो : ani

विधायक परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक बेटी के आरोपों से सदमे में आई सुनीता कई दिनों से कुछ खा-पी नहीं रही है, इसलिए कमजोरी की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई है। बरेली में ही उनका इलाज कराया जा रहा है।

bjp mla rakesh mishra daughter sakshi mishra said mumy please take medicines
विधायक पप्पू भरतौल - फोटो : facebook

साक्षी ने आगे अपने पिता राजेश मिश्रा से कहा कि आप लोग जब चाहें मुझे फोन कर सकते हैं। मैंने गलती कि है लेकिय क्या करते। साक्षी ने आगे अपनी छोटी बहन के बारे में कहा कि उसमें बहुत टैलेंट है, प्लीज उसे आगे बढ़ने देना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bjp mla rakesh mishra daughter sakshi mishra said mumy please take medicines
साक्षी मिश्रा और अजितेश-मैरिज सर्टिफिकेट - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि साक्षी ने बीते चार जुलाई को एक अनुसूचित जाति के युवक अजितेश कुमार से शादी कर ली थी, जिसके बाद से इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें साक्षी अपने पिता से खुद की और अपने पति की जान को खतरा बताते हुए नजर आ रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed