फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना सुरक्षा चल रही थी मौत की फैक्टरी, न दमकल विभाग की NOC और न थे आग से बचाव के इंतजाम

Sat, 13 Jul 2019 11:10 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 13 Jul 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
No safety equipment in the factory at jhilmil
fire in Factory at jhilmil - फोटो : अमर उजाला
झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया की फ्रेंड्स कॉलोनी में चल रही मौत की फैक्टरी में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं थे। दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो मालिक ने फैक्टरी चलाने के लिए कोई लाइसेंस भी नहीं लिया हुआ था।
No safety equipment in the factory at jhilmil
fire in Factory at jhilmil - फोटो : social media
फैक्टरी मालिकों की लापरवाही ने शनिवार को हादसे की आशंका को सच में बदल दिया और तीन लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर, आरोपी फैक्टरी मालिक दावा कर रहा है कि उसके पास फैक्टरी चलाने का लाइसेंस है।

 
No safety equipment in the factory at jhilmil
fire in Factory at jhilmil - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने बताया कि किसी भी औद्योगिक क्षेत्र में चल रही फैक्टरी को दमकल विभाग से एनओसी लेने के अलावा वहां आग से बचाव के इंतजाम करना जरूरी होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
No safety equipment in the factory at jhilmil
fire in Factory at jhilmil - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को जिस फैक्टरी में हादसा हुआ, वहां आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं थे। फैक्टरी में आने-जाने के लिए एक ही रास्ता व एक ही जीना था। वहीं, फैक्टरी में अंदर के कमरों में हवा आने-जाने का भी कोई रास्ता नहीं था।

 
विज्ञापन
No safety equipment in the factory at jhilmil
fire in Factory at jhilmil - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते लोग बाहर न निकलते और फंसे हुए लोगों न बचाया जाता तो यह हादसा काफी बड़ा हो सकता था। दूसरी ओर, फैक्टरी के एक मालिक ने दावा किया है कि उसके पास नगर निगम से फैक्टरी चलाने का लाइसेंस है। पुलिस उसके दावे की सच्चाई का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

कब क्या हुआ
9:05 बजे : फैक्टरी में ग्राउंड फ्लोर पर बने मीटर के पैनल से आग लगी, जो लिफ्ट से होती हुई ऊपर पहुंची।
9:25 बजे : मामले की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई।
9:40 : पुलिस और दमकल की कुछ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बाद में धीरे-धीरे और गाड़ियां पहुंचीं।
10:00 : पुलिस व दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर 12 लोगों को ऊपरी मंजिलों से बाहर निकला।
11:00 बजे : स्थानीय विधायक और विधानसभा स्पीकर रामनिवास  गोयल पहुंचे।
11:15 बजे : दमकल कर्मियों ने बिल्डिंग के अंदर घुसकर दो महिलाओं समेत तीन लोगों को बाहर निकालाष तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।
1:00 बजे : डीएम कुलदीप बांगड़ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायजा लिया।
2:10 बजे : आग पर काबू पाया गया।
5:00 बजे : मुख्यमंत्री घटना स्थल पर पहुंचे।
5:30 बजे : आग पर पूरी तरह काबू। कूलिंग का काम चलता रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed