{"_id":"61d3b2359017161d574dbdff","slug":"bofors-case-threatening-lawyer-appearing-for-lawyer-letter-sent-by-ordinary-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोफोर्स मामला: पैरवी कर रहे वकील को धमकी, साधारण डाक से भेजा गया पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोफोर्स मामला: पैरवी कर रहे वकील को धमकी, साधारण डाक से भेजा गया पत्र
Tue, 04 Jan 2022 08:04 AM IST
प्रशांत कुमार
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 04 Jan 2022 08:04 AM IST
सार
वकील अजय अग्रवाल को 31 दिसंबर को धमकी भरा पत्र मिला, जो साधारण डाक से भेजा गया है। पत्र पर भेजने वाले का पता नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
64 करोड़ रुपये के बोफोर्स भुगतान मामले की पैरवी कर रहे वकील को जान से मारने की धमकी मिली है। वकील अजय अग्रवाल ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि गुमनाम पत्र भेजकर उन्हें धमकी दी गई है।
विज्ञापन
दावा किया है कि 31 दिसंबर को धमकी भरा पत्र मिला, जो साधारण डाक से भेजा गया है। उस पर भेजने वाले का पता नहीं है। वकील ने कहा है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। अग्रवाल ने 25 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर दिल्ली उच्च न्यायालय के 2005 के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर जल्दी सुनवाई की मांग की थी, जिसमें हिंदुजा बंधुओं समेत सभी आरोपों को खारिज कर दिया गया था।
विज्ञापन