सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulldozers raze 310 homes in Yamuna Bazar, leaving thousands homeless;

Bulldozer Action: यमुना बाजार के 310 घरों पर चला बुलडोजर, हजारों बेघर; प्रशासन ने दिया रैन बसेरों का विकल्प

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Jun 2026 06:03 AM IST
सार

इन मकानों में करीब 1,100  परिवार रह रहे थे। सुबह से यमुना किनारे घाट नंबर-2 से लेकर घाट नंबर-32 तक बने घरों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और कार्रवाई से पहले पूरे इलाके को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
Bulldozers raze 310 homes in Yamuna Bazar, leaving thousands homeless;
पिछले महीने दिए गए थे नोटिस। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यमुना बाजार में ओ जोन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 310 घरों पर बुलडोजर चलाया। इन मकानों में करीब 1,100  परिवार रह रहे थे। सुबह से यमुना किनारे घाट नंबर-2 से लेकर घाट नंबर-32 तक बने घरों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और कार्रवाई से पहले पूरे इलाके को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया। प्रभावित लोगों को प्रशासन ने रैन बसेरों में रहने का विकल्प दिया है।

विज्ञापन


इससे पहले, बुधवार को प्रशासन की ओर से पहले पानी की लाइन काट दी गई और बाद में बृहस्पतिवार को बिजली भी काट दी गई। बिजली विभाग की ओर से आए अधिकारी लोगों के घरों में लगे मीटर को निकालते नजर आए। इसके बाद बुलडोजर से मकान ढहाने शुरू किए गए। प्रभावित परिवारों ने नाराजगी दिखाई लेकिन भारी पुलिस बल के आगे कोई कुछ नहीं कर सका। 
विज्ञापन


डीडीए की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, यमुना बाजार घाट नंबर-2 से लेकर 32 के प्रभावित परिवार दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) के रैन बसेरों में रह सकते हैं। उन्हें राजा गार्डन चौक, सुल्तानपुरी स्थित ए-ब्लॉक, जेजेआर कॉलोनी, मुनिरका स्थित सरस्वती पार्क, आरके पुरम, गीता कॉलोनी के आंबेडकर संस्थान और चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के पास बने शेल्टरों का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूखे-प्यासे गुजरा दिन
कार्रवाई से प्रभावित लोगों का दिन दुख और हो-हल्ले के बीच भूखे-प्यासे गुजरा। बुलडोजर कार्रवाई के बीच उनके घरों में चूल्हा नहीं जल सका। बेघर हुए लोगों ने कहा कि सरकार की ओर से कोई जरूरी इंतजाम नहीं किए गए। उन्होंने बताया कि खाना-पीना तो दूर प्रशासन की ओर से पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं कराया गया।

पिछले महीने दिए गए थे नोटिस
डीडीएमए और जिला प्रशासन ने 5 मई को 310 परिवारों को घर खाली करने का नोटिस जारी किया था। नोटिस में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 का हवाला देते हुए घर खाली करने को कहा गया था।

  • प्रशासन की ओर से कहा गया कि यमुना के ओ-जोन यानी बाढ़ संभावित क्षेत्र में रहना पूरी तरह अवैध है। इसलिए प्रशासन की ओर से यमुना किनारे रहने वाले लोगों को 15 दिन के भीतर घर खाली करने को कहा गया था। डीडीए की ओर से हाईकोर्ट के एक आदेश के तहत मंगलवार तक घर खाली करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद बुधवार से कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed