फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car hits e-rickshaw; three injured, including DRDO official.

Delhi NCR News: कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, डीआरडीओ अधिकारी समेत तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
-द्वारका नार्थ इलाके की घटना, टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा पलट गया था, आरोपी चालक कार समेत भागा
विज्ञापन

-पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
द्वारका नॉर्थ इलाके में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया और उसपर सवार डीआरडीओ अधिकारी उमेश शाह, उनकी पत्नी रीना देवी और चालक आनंद तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर चालक कार समेत भाग गया। डीआरडीओ अधिकारी के बयान पर पुलिस ने कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।

28 जुलाई की रात द्वारका नार्थ थाना पुलिस को सेक्टर-13 स्थित एमआरवी स्कूल के पास हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा और आस पास शीशे के टूकड़े बिखरे पड़े थे। लोगाें ने बताया कि तीनों घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस आकाश अस्पताल पहुंची। जहां घायल दंपती की पहचान ककरौला निवासी 51 साल के उमेश शाह और रीना देवी के रूप में हुई। वह बयान देने की हालत में नहीं थे। पुलिस वहां से वेंकटेश्वर अस्पताल पहुंची, जहां ई-रिक्शा चालक आनंद तोमर का इलाज चल रहा था। अस्पताल में उमेश साह का ऑपरेशन किया गया। दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचे उमेश साह ने पुलिस को बयान दिया। उन्होंने बताया कि वह डीआरडीओ में तकनीकी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। 28 की शाम वह पत्नी के साथ आकाश अस्पताल जा रहे थे। द्वारका सेक्टर-13 स्थित एमआरवी पब्लिक स्कूल के पास सफेद रंग की कार ने सीधे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक की पहचान कर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article