केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया की तिथि में बदलाव किया है।
CBSE: अब इस दिन खुलेगा उत्तर पुस्तिका सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल, सीबीएसई ने दिया बड़ा अपडेट
CBSE Class 12th Re-evaluation Upldate: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उत्तर पुस्तिका सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सीबीएसई ने तारीख में बदलाव कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4 लाख से ज्यादा छात्रों ने मांगी आंसर शीट
सीबीएसई के आंकड़ों के मुताबिक 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है। कुल 11.31 लाख से अधिक आंसर बुक्स की मांग की गई, जिनमें से करीब 8.98 लाख स्कैन कॉपियां छात्रों को डिजिटल रूप में उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।
ओएसएम सिस्टम को लेकर छात्रों ने उठाए सवाल
इस बार बोर्ड ने 12वीं की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम लागू किया था। इसके तहत परीक्षकों ने फिजिकल कॉपियों की जगह स्कैन की गई डिजिटल कॉपियों की जांच की। बोर्ड का दावा था कि इससे मूल्यांकन प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और तेज होगी, लेकिन रिजल्ट आने के बाद कई छात्रों ने इस सिस्टम पर सवाल खड़े किए।
कई छात्रों का कहना है कि उनकी कॉपियों में कुछ उत्तर जांचे नहीं गए, कुछ जगह नंबर जोड़ने में गलती हुई और कुछ स्कैन कॉपियां साफ दिखाई नहीं दे रही थीं। सोशल मीडिया पर भी छात्रों ने स्क्रीनशॉट साझा कर शिकायतें दर्ज कराईं, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।
री-चेकिंग में अंक बढ़े तो क्या होगा?
बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि अगर री-इवैल्यूएशन के बाद किसी छात्र के अंक बढ़ते हैं, तो उससे लिया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया कैसे होगी?
बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्रदान करने की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई है। अब जब भी बोर्ड आधिकारिक रूप से री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया शुरू करेगा, तो छात्र उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी में यदि किसी प्रश्न में अंकन या गणना संबंधी गलती दिखाई देती है, तो वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इसके बाद छात्र उन सवालों के लिए री-इवैल्यूएशन का अनुरोध कर सकते हैं, जहां उन्हें लगता है कि सही अंक नहीं दिए गए हैं। बोर्ड के अनुसार री-इवैल्यूएशन के बाद अंक बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या पहले जैसे ही रह सकते हैं। संशोधित अंक ही अंतिम माने जाएंगे।
सीबीएसई 12वीं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कैसे करें?
जिन छात्रों ने स्कैन की गई उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया था, वे निम्नलिखित तरीके से पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-होमपेज पर 'Post Result Services' या 'Verification And Re-evaluation' अनुभाग खोलें।
-लॉग इन करने के लिए अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
-केवल वे छात्र ही सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में आगे बढ़ सकते हैं, जिन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी या स्कैन की हुई प्रतियां प्राप्त कर ली हैं।
-आवेदन का प्रकार चुनें:
-अंकों का सत्यापन
-पुनर्मूल्यांकन
-सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन दोनों
-विषय या विषयों का चयन करें
-पुनर्मूल्यांकन की स्थिति में, उन विशिष्ट प्रश्न संख्याओं का चयन करें जिनकी छात्र समीक्षा करवाना चाहते हैं।
-विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें
-निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
-आवेदन पत्र जमा करें।
-अब पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें और सेव कर लें।