सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chhenu gang member Salman Qureshi arrested, weapons recovered

Delhi NCR News: छेनू गैंग का गुर्गा सलमान कुरैशी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के वाहन चोरी निरोधक दस्ते(एएटीएस) ने कुख्यात छेनू गैंग के सक्रिय गुर्गा सलमान कुरैशी (34) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यू अशोक नगर इलाके में जाल बिछाकर उसे दबोचा और उसके कब्जे से एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
Trending Videos

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार के अनुसार, सलमान गिरोह के अन्य सदस्यों को हथियार और साजो-सामान मुहैया कराने का काम करता था। जांच में सामने आया कि वह हाल ही में राजधानी में हुई कई लूट की घटनाओं में शामिल कुख्यात लुटेरे शहजाद का भी करीबी सहयोगी रहा है। एएटीएस प्रभारी पवन यादव की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सलमान किसी बड़ी लूट को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। इसके खिलाफ पहले से छह से ज्यादा मामले दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed