सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   StoneX Film Festival Kicks Off With Mastery Film Series

Delhi NCR News: मास्टरी फिल्म सीरीज के साथ स्टोनएक्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

नई दिल्ली। राजधानी में कला और सिनेमा के संगम को नया आयाम देते हुए स्टोनएक्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत शुक्रवार को समीक्षा आर्ट गैलरी में हुई। ‘मास्टरी’ फिल्म सीरीज के तहत आयोजित इस विशेष फेस्टिवल में ओटीटी रिलीज से पहले दर्शकों को एक अनूठा सिनेमाई अनुभव दिया जा रहा है। फेस्टिवल की खासियत आर्काइवल इमेजरी, मल्टी-स्क्रीन फिल्म एनवायरमेंट और स्थानिक कथाकला का संयोजन है। चयनित फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ इमर्सिव इंस्टॉलेशन और कलात्मक प्रस्तुतियां इसे अलग बनाती हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत एक निजी सत्र से हुई, जिसमें प्रख्यात गायिका शुभा मुद्गल और नृत्यांगना अनीता रत्नम शामिल हुईं। इस दौरान पैनल चर्चा का संचालन फिल्म निर्देशक मृदु खोसला ने किया। आयोजक सुशांत पाठक के अनुसार, मास्टरी सीरीज उन कलाकारों की यात्रा को सामने लाती है, जिन्होंने अपने समर्पण और साधना से पहचान बनाई है। दूसरे सीजन में रस्किन बॉन्ड, उषा उथुप, कृष्ण खन्ना और रीमा दास जैसे नाम शामिल हैं। दिल्ली के बाद इस सीरीज का प्रदर्शन कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद में भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed