{"_id":"6a7b10ab873d9dcc320da1b9","slug":"child-separated-from-family-reunited-on-namo-bharat-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150171-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नमो भारत में बिछड़े बच्चे को परिवार से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नमो भारत में बिछड़े बच्चे को परिवार से मिलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नमो भारत ट्रेन में सफर के दौरान परिवार से बिछड़े 10 वर्षीय बच्चे को एनसीआरटीसी की सतर्क टीम ने उसके माता-पिता से सुरक्षित मिला दिया। बच्चा मुरादनगर से आनंद विहार की ओर अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा था, लेकिन रास्ते में वह परिवार से अलग हो गया था। मामला साहिबाबाद नमो भारत स्टेशन का है। स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों ने दिल्ली की ओर जाने वाले प्लेटफॉर्म पर बच्चे को अकेले देखा। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी जानकारी ऑपरेशन्स कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) को दी। इसी दौरान पता चला कि बच्चे के माता-पिता आनंद विहार स्टेशन पर उसे तलाश रहे हैं। इसके बाद साहिबाबाद और आनंद विहार स्टेशनों की टीमों ने आपस में संपर्क कर बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाने पहुंचाया।
एनसीआरटीसी के मुताबिक, नमो भारत स्टेशनों और ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाती है। इनकी लाइव फुटेज स्टेशन कंट्रोल रूम और दुहाई स्थित सुरक्षा नियंत्रण केंद्र में देखी जाती है। ऑपरेशन्स कंट्रोल सेंटर, स्टेशन कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच लगातार संपर्क बना रहता है, जिससे किसी भी घटना की सूचना तुरंत संबंधित टीम तक पहुंचाई जा सके।