फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Karmabhumi Superfast Express train number to change

Delhi NCR News: कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का बदलेगा नंबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। परिचालन संबंधी कारणों से अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर में बदलाव किया जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का नया नंबर जरूर जांच लें।

उत्तर रेलवे के अनुसार, दोनों दिशाओं में ट्रेन के नंबर अलग-अलग तारीख से बदले जाएंगे। अमृतसर जंक्शन से न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन जाने वाली साप्ताहिक कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मौजूदा ट्रेन नंबर 12408 है। इसे बदलकर 12508 किया जाएगा। यह बदलाव 14 अगस्त को अमृतसर से चलने वाली ट्रेन पर लागू होगा। ट्रेन का मार्ग और सेवा साप्ताहिक कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में जारी रहेगा। इसी तरह न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन से अमृतसर जंक्शन आने वाली साप्ताहिक कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मौजूदा नंबर 12407 है। अब इसका नया ट्रेन नंबर 12507 होगा। यह बदलाव 12 अगस्त को न्यू जलपाईगुड़ी से चलने वाली ट्रेन पर प्रभावी होगा। इस बदलाव का यात्रियों पर सबसे ज्यादा असर टिकट, आरक्षण और यात्रा की जानकारी देखने के दौरान पड़ सकता है। इसलिए यात्रियों को ट्रेन की स्थिति या समय सारिणी की जानकारी लेते समय पुराने नंबर के बजाय नए नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed