फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electricity supply in railway colonies will be improved

Delhi NCR News: रेलवे कॉलोनियों में बिजली व्यवस्था होगी बेहतर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
- ट्रांसफार्मर और बिजली पैनल की सर्विसिंग के साथ खराब उपकरण बदले जाएंगे
विज्ञापन

आपात स्थिति के लिए खरीदा जाएगा पोर्टेबल ट्रांसफार्मर



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रेलवे कॉलोनियों में रहने वाले कर्मचारियों व उनके परिवारों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने दिल्ली में 11 केवी हाईटेंशन (एचटी) बिजली व्यवस्था को बेहतर करने के लिए निविदा जारी की है।
परियोजना के तहत विभिन्न रेलवे कॉलोनियों में लगे 11 केवी एचटी वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) पैनल की जांच व ओवरहॉलिंग की जाएगी, जिसमें रिले, वायरिंग, स्विच व अन्य उपकरणों की जांच व खराब उपकरणों को बदला जाएगा। वीसीबी पैनल की पूरी मरम्मत व ओवरहॉलिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों के तेल की सफाई व जांच का काम भी होगा। 800 केवीए तक के 30 व 800 केवीए से अधिक क्षमता के 12 ट्रांसफार्मरों में गैस्केट बदले जाएंगे।
आपात स्थिति के लिए 500 केवीए क्षमता का एक पोर्टेबल ट्रांसफार्मर खरीदा जाएगा, ताकि खराबी या मरम्मत के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके। इसके अलावा 11 केवी क्षमता की बिजली केबल बिछाने का भी प्रावधान है। इससे रेलवे कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित व निर्बाध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed