फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Emphasis on increasing Hindi correspondence at AIIMS

Delhi NCR News: एम्स में हिंदी पत्राचार बढ़ाने पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। एम्स नई दिल्ली में सरकारी कामकाज में हिंदी के इस्तेमाल को बढ़ाने की तैयारी है। संस्थान में फिलहाल मूल हिंदी पत्राचार करीब 85 फीसदी है, जिसे वित्तीय वर्ष 2026-27 में बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। यह फैसला राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 24 जून को हुई बैठक में लिया गया। बैठक में हिंदी पत्राचार की प्रगति पर चर्चा के बाद सभी विभागों, अनुभागों और केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिकारियों व कर्मचारियों से फाइलों और ई-ऑफिस में ज्यादा से ज्यादा टिप्पणियां हिंदी में लिखवाई जाएं। हिंदी में प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारियों की मदद से कामकाज हिंदी में कराने पर जोर दिया गया है। हिंदी में प्राप्त पत्रों का जवाब हिंदी में ही देने के साथ क और ख क्षेत्रों से आने वाले अंग्रेजी पत्रों के जवाब भी हिंदी या द्विभाषी रूप में देने को कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed