फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Action to be taken for unauthorized leave at AIIMS

Delhi NCR News: एम्स में बिना मंजूरी छुट्टी करने पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
- जरूरी काम भी दूसरे कर्मचारी को सौंपकर जाने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स ने अपने कर्मचारियों के बिना पूर्व अनुमति छुट्टी पर जाने के मामलों को लेकर सख्ती की है। अब कर्मचारी सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बिना छुट्टी पर नहीं जा सकेंगे। ऐसा करने पर उनकी गैरहाजिरी को अनधिकृत अनुपस्थिति माना जा सकता है और नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही, केंद्रीय सिविल सेवा (अवकाश) नियमावली, 1972 का हवाला देते हुए कहा गया है कि छुट्टी कर्मचारी का अधिकार नहीं है। छुट्टी सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बाद ही ली जा सकती है। कर्मचारियों को छुट्टी पर जाने से पहले आवेदन कर स्वीकृति लेना जरूरी होगा।

एम्स प्रशासन के अनुसार, अचानक बीमारी या किसी वास्तविक आपात स्थिति में पहले से छुट्टी की मंजूरी लेना संभव नहीं होने पर कर्मचारी को जितनी जल्दी हो सके अपने नियंत्रण अधिकारी को सूचना देनी होगी। इसके बाद बिना अनावश्यक देरी के छुट्टी का आवेदन देकर उसे नियमित कराना होगा। अचानक छुट्टी के लिए भी सामान्य परिस्थितियों में कर्मचारी को पहले आवेदन कर मंजूरी लेनी होगी। केवल अप्रत्याशित या बेहद जरूरी परिस्थितियों में बाद में सूचना देकर छुट्टी को नियमित कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

एम्स प्रशासन के निर्देशों में कर्मचारियों को यह भी कहा गया है कि छुट्टी पर जाने से पहले सभी जरूरी और समयबद्ध काम पूरे कर लें। यदि कोई काम बाकी है तो नियंत्रण अधिकारी की सलाह से उसे दूसरे कर्मचारी को सौंपना होगा, ताकि उनकी गैरहाजिरी में कार्यालय का काम प्रभावित न हो। वहीं, नियंत्रण अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। उन्हें छुट्टी की मंजूरी या अनुशंसा करते समय यह सुनिश्चित करना होगा कि संबंधित कर्मचारी के जरूरी सरकारी काम की उचित व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed