{"_id":"6a7b175f215158beb3052fe0","slug":"jamia-launches-11-new-certificate-and-diploma-programs-at-cdoe-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150160-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जामिया ने सीडीओई में शुरू किए 11 नए सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जामिया ने सीडीओई में शुरू किए 11 नए सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-दाखिला के लिए इच्छुक उम्मीदवार आठ सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
-सीडीओई के 60 अलग-अलग प्रोग्राम में ले सकेंगे दाखिला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 11 नए सर्टिफिकेट व डिप्लोमा प्रोग्राम शुरू किए हैं। इच्छुक विद्यार्थी आठ सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
नए प्रोग्रामों में फ्रेंच, स्पेनिश, चीनी, फारसी, अरबी, रूसी, फोटोग्राफी व वीडियो एडिटिंग, एंकरिंग व ब्रॉडकास्ट प्रेजेंटेशन और इंडियन नॉलेज सिस्टम में सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं। इसके अलावा एआई व डिजिटल मीडिया में डिप्लोमा और कॉन्फ्लिक्ट एनालिसिस व पीस बिल्डिंग में एडवांस्ड डिप्लोमा भी जोड़ा गया है। इनके शामिल होने से सीडीओई में कुल प्रोग्रामों की संख्या 60 हो गई है।
जामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ व रजिस्ट्रार प्रो. मो. महताब आलम रिजवी ने कहा कि रोजगारपरक व कौशल-आधारित प्रोग्रामों से उच्च शिक्षा के अवसर मजबूत होंगे और दूरदराज के छात्रों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ने का मौका मिलेगा। सीडीओई के निदेशक प्रो. असलम खान ने बताया कि उम्मीदवार आठ सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा की तारीख बदली
बीएड और एमबीए (ओडीएल) में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा अब 22 अगस्त की जगह 19 सितंबर को होगी। परीक्षा का आयोजन जामिया कैंपस में होगा। उन्होंने बताया कि दाखिला के लिए चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम पंजीकृत ईमेल के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 26 सितंबर से लेकर छह अक्तूबर तक चलेगी। जबकि दाखिला की औपचारिकताएं दस अक्तूबर तक पूरी की जा सकेंगी।