सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   City Logistics Plan to be formulated for Millennium City

Delhi NCR News: मिलेनियम सिटी का बनेगा सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए तैयार कराएगा सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान, विशेषज्ञ फर्मों से मांगे प्रस्ताव

- माल परिवहन को बेहतर बनाना, यातायात दबाव कम करना और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप लॉजिस्टिक्स ढांचा विकसित करना है
मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में माल परिवहन (लॉजिस्टिक्स) व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान (सीएलपी) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए जीएमडीए ने शहरी नियोजन, परिवहन इंजीनियरिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंसल्टिंग फर्मों से प्रस्ताव (आरएफपी) आमंत्रित किए हैं। इसका उद्देश्य माल परिवहन को बेहतर बनाना, यातायात दबाव कम करना और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप लॉजिस्टिक्स ढांचा विकसित करना है।

प्रस्ताव के अनुसार चयनित एजेंसी जीएमडीए के साथ मिलकर गुरुग्राम के लिए व्यापक सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान तैयार करेगी। इसके तहत शहर में माल परिवहन से जुड़े मौजूदा ढांचे, यातायात पैटर्न, वेयरहाउसिंग, फ्रेट मूवमेंट और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का अध्ययन किया जाएगा। परियोजना में डाटा संग्रह, विश्लेषणात्मक मॉडलिंग, मांग का आकलन, समाधान तैयार करने और उन्हें विभिन्न शहरी विकास योजनाओं के साथ एकीकृत करने का कार्य शामिल होगा। चयनित कंसल्टिंग फर्म को बड़े पैमाने पर ट्रैफिक और फ्रेट सर्वे, लॉजिस्टिक्स डिमांड मॉडल तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बनेंगी नई परियोजनाएं
जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान के तहत तैयार होने वाली रिपोर्ट के आधार पर शहर में अंडरपास, फ्लाईओवर और अन्य यातायात सुधार परियोजनाओं की पहचान की जाएगी। विशेष रूप से माल वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने और जाम की समस्या कम करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे की योजना तैयार की जाएगी। गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी औद्योगिक इकाइयों की मौजूदगी के कारण माल परिवहन का दबाव लगातार बढ़ रहा है। जिले में मारुति सुजुकी, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया तथा हीरो मोटोकॉर्प सहित कई प्रमुख देशी-विदेशी कंपनियों के उत्पादन केंद्र हैं। ऐसे में एक समग्र लॉजिस्टिक्स योजना की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन


पीएम गतिशक्ति से प्रेरित
जीएमडीए का यह सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान केंद्र सरकार की पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की अवधारणा के अनुरूप तैयार किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य सड़क, रेल, हवाई और अन्य परिवहन माध्यमों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लॉजिस्टिक्स लागत कम करना और माल परिवहन को अधिक कुशल बनाना है।

वर्जन
सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान का उद्देश्य शहर में माल परिवहन को व्यवस्थित करना, यातायात जाम कम करना। पीएम गतिशक्ति के तहत शहर में बेहतर लॉजिस्टिक्स नेटवर्क विकसित करना है। इसके लिए विशेषज्ञ एजेंसी नियुक्त की जाएगी, जो पूरे शहर का अध्ययन कर रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर भविष्य की यातायात परियोजनाओं की योजना बनाई जाएगी।
- संजीव मान, सीटीपी, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed