{"_id":"6a0debae67eb02dc6300023f","slug":"clash-between-students-at-jnu-s-tapti-hostel-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JNU Clash News: जेएनयू में दो गुटों के बीच मारपीट, पदाधिकारी ने जातिसूचक शब्द बोलने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JNU Clash News: जेएनयू में दो गुटों के बीच मारपीट, पदाधिकारी ने जातिसूचक शब्द बोलने का लगाया आरोप
ललित कौशिक, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 20 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार
जेएनयू में एक बार फिर विवाद सामने आया है। ताप्ती हॉस्टल में छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। हॉस्टल पदाधिकारी ने वसंतकुंज नॉर्थ थाने में शिकायत दर्ज कराई। जेएनयू हॉस्टल में हुए झगड़े की पुष्टि एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी की।
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के ताप्ती हॉस्टल में मंगलवार रात डेढ़ बजे छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें हॉस्टल के एक पदाधिकारी के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया है। इस संबंध में मामला दर्ज करने को लेकर वसंतकुंज नॉर्थ थाना में शिकायत दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार हॉस्टल में छात्रों के दो समूह के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसे सुलझाने के लिए मौके पर हॉस्टल के पदाधिकारी पहुंचते है। पदाधिकारी के अनुसार उन्हें एक छात्र से साथ मारपीट के बारे में सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पदाधिकारी होने के नाते मौके पर गया। इस बीच मारपीट शुरू कर दी गई। पदाधिकारी का आरोप है कि उसे लाठी-डंडों से मारा गया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इसकी सूचना वार्डन को भी दी गई है।
Trending Videos
हॉस्टल में शोर-शराबा होने पर मौके पर जेएनयू के सुरक्षाकर्मी भी बीच-बचाव के लिए पहुंचे। घटना के संबंध में पुलिस को इमरजेंसी कॉल की गई। पुलिस थाने लेकर आती है। पुलिस थाने में इस मामले में एससी-एसटी एक्ट, गंभीर मारपीट एवं चोट पहुंचाने सहित दूसरी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
वहीं जेएनयू हॉस्टल में हुए झगड़े की पुष्टि एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी की। उधर, इस पूरे मामले पर जेएनयू के अलग-अलग छात्र संगठनों ने चुप्पी साध रखी है।