{"_id":"6a0de821c8e14f9c020c213f","slug":"two-teenagers-stabbed-to-death-one-injured-after-dispute-with-mother-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137294-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मां से विवाद के बाद दो किशोरों की चाकू मारकर हत्या, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मां से विवाद के बाद दो किशोरों की चाकू मारकर हत्या, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमन विहार में मां पर हमले का शोर सुनकर पहुंचा नाबालिग बेटा, भागते किशोरों का चाकू सड़क पर गिरा तो उसी से नाबालिग ने बोल दिया उनपर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी जिले के अमन विहार इलाके में बुधवार शाम मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक नाबालिग ने चाकू से हमला कर दो किशोरों-जॉनी और ध्रुव की हत्या कर दी, जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जान गंवाने वाले दोनों किशोरों की उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घायल दिनेश का अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार, ध्रुव, जॉनी और दिनेश सुल्तानपुरी से अमन विहार एक युवक रितेश की तलाश में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने इलाके में रहने वाली एक महिला से रितेश के बारे में पूछताछ की। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और तीनों किशोर महिला से उलझ पड़े।
आरोप है कि विवाद के दौरान एक लड़के ने महिला पर बाल्टी से हमला किया, जबकि दूसरे ने उसके चेहरे पर घूंसा मार दिया। घटना में महिला घायल हो गई और उसके चेहरे से खून बहने लगा। शोर सुनकर महिला का नाबालिग बेटा मौके पर पहुंचा और मां को बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसी बीच तीनों किशोर वहां से भागने लगे। पुलिस के अनुसार, भागते समय एक लड़के के हाथ से चाकू सड़क पर गिर गया। आरोप है कि नाबालिग ने वही चाकू उठाकर तीनों पर हमला कर दिया। हमले में एक किशोर का गला रेत दिया गया, जबकि दूसरे के पेट और सीने पर कई वार किए गए। तीसरे लड़के को भी सीने में चाकू लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां जॉनी और ध्रुव को मृत घोषित कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जनवरी में सुल्तानपुरी में हुए एक हत्या मामले को लेकर तीनों किशोर रितेश से नाराज थे। उन्हें शक था कि कबड्डी खिलाड़ी रितेश ने आरोपियों को शरण दी थी। इसी रंजिश में वे उसकी तलाश में अमन विहार पहुंचे थे।
दोनों तरफ से क्रॉस एफआईआर दर्ज
पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। नाबालिग पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, जबकि तीनों किशोरों पर महिला पर हमले का केस दर्ज हुआ है। वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

Trending Videos