सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Clash Between Students at JNU's Tapti Hostel

JNU Clash News: जेएनयू में दो गुटों के बीच मारपीट, पदाधिकारी ने जातिसूचक शब्द बोलने का लगाया आरोप

ललित कौशिक, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 20 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार

जेएनयू में एक बार फिर विवाद सामने आया है। ताप्ती हॉस्टल में छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। हॉस्टल पदाधिकारी ने वसंतकुंज नॉर्थ थाने में शिकायत दर्ज कराई। जेएनयू हॉस्टल में हुए झगड़े की पुष्टि एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी की।

Clash Between Students at JNU's Tapti Hostel
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के ताप्ती हॉस्टल में मंगलवार रात डेढ़ बजे छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें हॉस्टल के एक पदाधिकारी के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया है। इस संबंध में मामला दर्ज करने को लेकर वसंतकुंज नॉर्थ थाना में शिकायत दी गई है।



मिली जानकारी के अनुसार हॉस्टल में छात्रों के दो समूह के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसे सुलझाने के लिए मौके पर हॉस्टल के पदाधिकारी पहुंचते है। पदाधिकारी के अनुसार उन्हें एक छात्र से साथ मारपीट के बारे में सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारी होने के नाते मौके पर गया। इस बीच मारपीट शुरू कर दी गई। पदाधिकारी का आरोप है कि उसे लाठी-डंडों से मारा गया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इसकी सूचना वार्डन को भी दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos


हॉस्टल में शोर-शराबा होने पर मौके पर जेएनयू के सुरक्षाकर्मी भी बीच-बचाव के लिए पहुंचे। घटना के संबंध में पुलिस को इमरजेंसी कॉल की गई। पुलिस थाने लेकर आती है। पुलिस थाने में इस मामले में एससी-एसटी एक्ट, गंभीर मारपीट एवं चोट पहुंचाने सहित दूसरी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।

वहीं जेएनयू हॉस्टल में हुए झगड़े की पुष्टि एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी की। उधर, इस पूरे मामले पर जेएनयू के अलग-अलग छात्र संगठनों ने चुप्पी साध रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed