Double Murder: दक्षिणी दिल्ली में दोहरा हत्याकांड, मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या; पड़ताल में जुटी पुलिस
दक्षिण पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी में मां-बेटे की चाकू से हत्या कर दी गई। परिवार ने लूट का आरोप लगाया है। महिला शारदा (40) और बेटा खुशाल (14) मृत मिले। 10 से 12 लाख कैश और गहने लूटे जाने की आशंका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। परिवार ने लूट का आरोप लगाया है। मृतक महिला की पहचान शारदा (40) और उसके बेटे खुशाल (14) के रूप में हुई है। वारदात रात करीब 12:30 बजे हुई।
महिला का पति जब बाजार से घर लौटा तो उसने पत्नी और बेटे को खून से लथपथ पाया। परिवार के अनुसार, आरोपी 10 से 12 लाख रुपये नकद और सोना-चांदी लेकर फरार हुए हैं।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर भिजवाया है। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। मृतक परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला है और पिछले 15 साल से गोविंदपुरी में रह रहा था। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता विष्णु साहू, जो फल और सब्जी विक्रेता हैं और साप्ताहिक बाजारों में काम करते हैं, रात लगभग 12:30 बजे अपने घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे के शव देखे, जिन पर चाकू से कई वार किए गए थे।घटनास्थल की जांच में अलमारियों से नकदी और जेवरात गायब पाए गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।