फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm kejriwal asks 3 question to pm modi regarding rafale deal

सीएम केजरीवाल ने राफेल डील पर पूछे पीएम मोदी से 3 सवाल, अंबानी को भी बनाया निशाना

Sat, 22 Sep 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Sep 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
cm kejriwal asks 3 question to pm modi regarding rafale deal
- फोटो : अमर उजाला
राफेल डील को लेकर केंद्र सरकार को जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार बना रहे हैं वहीं अब दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भी इस मामले को हवा दी है। इसी मामले को लेकर आज दोपहर में राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं। दूसरी तरफ केजरीवाल ने सुबह-सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीन सवाल दाग दिए हैं।
विज्ञापन


इन तीन सवालों में केजरीवाल ने अनिल अंबानी व रिलायंस इडस्ट्री को भी घेर लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से  राफेल डील को लेकर जो तीन सवाल किए हैं वो कुछ इस प्रकार हैं-
विज्ञापन


1. आपने ये ठेका अनिल अम्बानी को ही क्यों दिलवाया? और किसी को क्यों नहीं?

2. अनिल अम्बानी ने कहा है कि उनके आपके साथ व्यक्तिगत सम्बंध हैं।क्या ये सम्बंध व्यवसायिक भी हैं?

3. राफ़ेल घोटाले का पैसा किसकी जेब में गया- आपकी, भाजपा की या किसी अन्य की?
विज्ञापन
विज्ञापन



केजरीवाल ने पीएम मोदी से इन सवालों को पूछकर एक तरह से उनकी सवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं क्योंकि जिस तरह के सवाल हैं वो इसी ओर इशारा करते हैं। वहीं केजरीवाल ने लालू प्रसाद यादव का भी एक ट्वीट रीट्वीट किया है। इसमें भी राफेल सौदे के बारे में ही सवाल पूछे गए हैं।

लालू यादव के ट्वीट में लिखा है, 'मित्रों, राफ़ेल सौदे के घालमेल और तालमेल की सही जानकारी 125 करोड़ देशवासियों को मिलनी चाहिए कि नहीं? मिलनी चाहिए की नहीं? अगर पूँजीपति मिलनसार प्रधानमंत्री गुनाहगार व भागीदार नहीं है और ईमानदार चौकीदार है तो सच बताने में डर काहे का??'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed