फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha Gupta conducted a surprise inspection of Lal Bahadur Shastri Hospita

Delhi NCR News: सीएम रेखा गुप्ता ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पटपड़गंज स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ओपीडी, आपातकालीन सेवाओं, विभिन्न वार्डों और दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य सेवाएं उच्च गुणवत्ता की हों। ये सेवाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान पटपड़गंज के विधायक रविंदर सिंह नेगी भी मौजूद रहे। नेगी ने मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं से अवगत कराया। उन्होंने निरीक्षण को स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed