फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha Gupta said that the government's focus is on fair examinations and safe education system

Delhi: 10 साल जेल, दस करोड़ जुर्माना, फास्ट ट्रैक कोर्ट; पेपर लीक के खिलाफ बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की तारीफ

Mon, 27 Jul 2026 11:20 AM IST
Vijay Singh Pundir डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 27 Jul 2026 11:20 AM IST
सार

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पेपर लीक जैसी अनियमितताओं पर कठोर कार्रवाई, सशक्त कानूनी प्रावधानों के माध्यम से परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
CM Rekha Gupta said that the government's focus is on fair examinations and safe education system
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : X/Rekhagupta

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भारत का युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है और उनके सपनों, परिश्रम तथा आकांक्षाओं की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार प्रत्येक छात्र को निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक जैसी अनियमितताओं पर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए मजबूत कानूनी प्रावधान लागू किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ न हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


सीएम ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा, 'जिस तरह से पीएम मोदी ने पेपर लीक केस में सख्त कदम उठाए। फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई। सिर्फ बनाई ही नहीं, तीन महीने के अंदर-अंदर उन्हें निर्णय लेना होगा और मुजरिम को सजा दिलवानी होगी। इसी लोकसभा के सत्र में सख्त कानून लेकर आया जा रहा है। 10 साल तक की कड़ी जेल और 10 करोड़ रुपये का जुर्माना। जो लोग मुजरिम हैं उनकी सारी संपत्ति अटैच कर ली जाएगी। भविष्य में कभी पेपर लीक न हो। ये एग्जाम अब सीबीटी के माध्यम से कराया जाएगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने आगे कहा, 'ये कोई क्यों नहीं बताता कि पीएम मोदी के आने के बाद से देश में कितने मेडिकल के कॉलेज बढ़े हैं, कितनी मेडिकल की सीट बढ़ाई गई है। कितने और अन्य कोर्स को बढ़ाया गया है। किस तरीके से युवओं को सपोर्ट करते हुए स्टार्टअप पॉलिसी इनक्यूबेशन को लेकर आया गया है। ये बात देश का युवा और देश का जेन जी जानता है और कंधे से कंधा मिलाकर पीएम मोदी के साथ खड़ा है। देश के हिद में और भारत को आगे बढ़ाने के लिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed