कल का मौसम: गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी; पढ़ें सप्ताह भर का पूर्वानुमान
यमुना का जलस्तर 202.30 मीटर है, जो खतरे के निशान से दूर है। हथिनीकुंड बैराज से 26 जुलाई को 11,300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 28-29 जुलाई को पहाड़ों में बारिश से जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 जुलाई से 1 अगस्त तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज धूप से राहत मिलेगी, हालांकि उमस बनी रह सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 जुलाई को सुबह से दोपहर के बीच कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। रात के समय भी हल्की बारिश का एक दौर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 जुलाई को बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। इन दोनों दिनों में ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी होने की संभावना जताई गई है। शाम और रात के समय भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है। 30 जुलाई को हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।
वहीं, 31 जुलाई और 1 अगस्त को मौसम अधिकतर बादलों से घिरा रहेगा और कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा की दिशा में बदलाव के साथ दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलेंगी।
इधर, रविवार को दिनभर आसमान में सूर्यदेव ने अपने तेवर दिखाए। मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा, लेकिन गर्मी ने लोगों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस दौरान उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान अधिकतम 36.6 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 85 और न्यूनतम आर्द्रता 61 फीसदी दर्ज की गई।