{"_id":"6a6632d7327b415720064fae","slug":"upi-cyber-fraud-busted-accused-arrested-from-jaipur-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147626-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: यूपीआई साइबर ठगी का खुलासा, जयपुर से आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: यूपीआई साइबर ठगी का खुलासा, जयपुर से आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-1.16 लाख की ठगी के पैसे कई खातों में घुमाई, 200 किमी पीछा कर दबोचा, मोबाइल-पासबुक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी जिला साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन यूपीआई धोखाधड़ी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान के जयपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 1,16,220.02 रुपये की ठगी की रकम को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर छिपाने का प्रयास किया था।
पुलिस के अनुसार, बबीता खुरमी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से 1.16 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। जांच में सामने आया कि रकम पहले बैंक ऑफ बड़ौदा के एक खाते में पहुंची और वहां से कई अन्य खातों में स्थानांतरित कर दी गई।
एनसीआरपी मनी ट्रेल, बैंकिंग लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने बैंक खाता धारक कैलाश सैनी (28), निवासी खलकड़ावा, टोडारायसिंह, जिला टोंक (राजस्थान) की पहचान की। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम राजस्थान पहुंची, लेकिन वह मोबाइल बंद कर फरार हो गया। तकनीकी निगरानी और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर करीब छह घंटे तक 200 किलोमीटर पीछा करने के बाद उसे जयपुर से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया।
विज्ञापन
आरोपी के कब्जे से एक ओप्पो मोबाइल फोन और अपराध से जुड़े दो बैंक पासबुक बरामद किए गए हैं। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस साइबर ठगी से जुड़े गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।