फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cab driver murdered with the intention of robbery; three, including a minor, arrested.

Delhi NCR News: लूट के इरादे से की गई थी कैब चालक की हत्या, नाबालिग समेत तीन पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
साजिश रचने के बाद कैब बुक कर बदमाशों ने कृष्णा नगर इलाके में दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

-गिरफ्तार दो बदमाशों पर पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले, पुलिस भागे हुए एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दे रही है दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कृष्णा नगर में कैब चालक विजय कुमार की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। शाहदरा जिले की स्पेशल स्टाफ और कृष्णा नगर थाना पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू, खून से सने कपड़े, मोबाइल फोन और अन्य अहम साक्ष्य बरामद किए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि 23 जुलाई को मेट्रो पिलर नंबर-90 के पास एक कैब चालक पर चाकू से हमले की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को कार की ड्राइविंग सीट पर गंभीर रूप से घायल चालक मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वेस्ट विनोद नगर निवासी 40 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए कृष्णा नगर थाना और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर आरोपियों के न्यू सीलमपुर की ओर भागने के रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी सर्विलांस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद न्यू सीलमपुर निवासी 20 वर्षीय अयान, 19 वर्षीय साहिल और 17 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अयान और साहिल पहले भी लूट और स्नैचिंग के मामलों में शामिल रह चुके हैं। चौथे आरोपी अमन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लूट के इरादे से रैपिडो एप के जरिए वी3एस मॉल के लिए कैब बुक की थी। चित्रा विहार लालबत्ती के पास चालक विजय कुमार पर चाकू से हमला कर नकदी और सामान लूटने का प्रयास किया। वारदात के बाद आरोपी कार लेकर भागे, लेकिन लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर ईस्ट आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के पास कार छोड़कर फरार हो गए।

दुश्मनों पर हमला करने के लिए खरीदा चाकू, कैब लूट में कर दिया इस्तेमाल
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनकी जाफराबाद के कुछ युवकों से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी वजह से अयान ने अपने साथी अमन कुरैशी से चाकू का इंतजाम कराया था ताकि दुश्मनों से बदला लिया जा सके। हालांकि, 23 जुलाई को चारों ने शराब पीने के बाद जल्दी पैसे कमाने के लिए कैब चालक को लूटने की योजना बना ली। उसी चाकू का इस्तेमाल विजय कुमार पर हमला करने में किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस अब फरार आरोपी अमन कुरैशी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed