फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Afghan national arrested for obtaining Indian passport using forged documents.

Delhi NCR News: फर्जी दस्तावेज से भारतीय पासपोर्ट बनवाने वाला अफगान नागरिक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
काबुल जाने से पहले इमिग्रेशन जांच में खुलासा, आधार, पैन और वोटर आईडी समेत कई दस्तावेज बरामद
विज्ञापन

राजीव कुमार
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेज के जरिये भारतीय पासपोर्ट बनवाकर वर्षों से यात्रा कर रहे एक अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी 24 जुलाई को काबुल जाने वाली उड़ान के लिए टर्मिनल-3 स्थित डिपार्चर इमिग्रेशन काउंटर पर पहुंचा था, जहां जांच के दौरान उसकी पहचान उजागर हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मोहम्मद अकिल नाम से असम के गुवाहाटी से जारी भारतीय पासपोर्ट प्रस्तुत किया। दस्तावेज की जांच के दौरान अधिकारियों को संदेह हुआ। इमिग्रेशन रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि उसका वास्तविक नाम अयूब है और वह अफगानिस्तान का नागरिक है। वह वर्ष 2017 में अफगान पासपोर्ट पर मेडिकल वीजा लेकर भारत आया था।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि भारत आने के बाद वह असम में रहने लगा और फर्जी तरीके से आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर पहचान पत्र तथा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट हासिल कर लिया। इसी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर उसने 2019 और 2020 में विदेश यात्राएं भी की थीं। इस बार भी वह उसी पासपोर्ट के जरिए काबुल जाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमिग्रेशन अधिकारियों ने आरोपी को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। उसके कब्जे से भारतीय पासपोर्ट, बोर्डिंग पास, आधार, पैन, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और अफगान पासपोर्ट की फोटोकॉपी समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने वाले नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed