फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the CJP agitation, BJP focuses on wooing the youth; outreach campaign intensified.

Delhi NCR News: सीजेपी आंदोलन के बाद युवाओं को साधने में जुटी भाजपा, संवाद अभियान तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
हर्ष मल्होत्रा ने ‘जेन-जी विद मोदी’ कार्यक्रम में छात्रों से किया संवाद, आगे भी होंगे ऐसे आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा ने जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बाद युवाओं के बीच बढ़ी राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए उन्हें सीधे जोड़ने की मुहिम तेज कर दी है। आंदोलन के दौरान छोटे नेताओं के माध्यम से शुरू किया गया संवाद अभियान अब सांसदों और वरिष्ठ नेताओं तक विस्तारित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने रविवार को ‘जेन-जी विद मोदी’ कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के करीब 50 छात्रों तथा कुछ अभिभावकों ने भाग लिया। दोतरफा संवाद के दौरान छात्रों से समसामयिक मुद्दों पर राय ली गई। 2014 से 2026 के बीच उच्च शिक्षा, विश्वविद्यालयों और मेडिकल शिक्षा के विस्तार पर चर्चा हुई, जिस पर छात्रों ने हस्ताक्षर कर सहमति भी जताई।
विज्ञापन


संवाद में जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी प्रदर्शन का मुद्दा भी उठा। कई छात्रों ने प्रदर्शन को अनुचित बताते हुए आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान हिंदू विरोधी और राष्ट्रविरोधी टिप्पणियां की गईं। भाजपा इस मुद्दे को युवाओं के बीच प्रमुखता से रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का युवा आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी युवाओं के साथ ऐसे संवाद कार्यक्रम जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed