फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Notices issued to social media platforms to remove objectionable posts about the PM.

Delhi NCR News: पीएम पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की मॉनिटरिंग टीम ने भड़काऊ और आपत्तिजनक कंटेंट चिह्नित किया, स्रोत और प्रसार की भी जांच शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और उससे जुड़ी हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक, भड़काऊ पोस्ट और वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड किए गए ऐसे कंटेंट की पहचान कर संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखे हुए है। प्रदर्शन और हिंसा के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित भद्दे कमेंट्स, अपशब्दों और आपत्तिजनक भाषा वाले कई पोस्ट और वीडियो अपलोड किए गए थे। इन्हें चिह्नित करने के बाद संबंधित प्लेटफॉर्म से हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई गई, जिसके तहत कई पोस्ट और वीडियो पहले ही हटाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, मॉनिटरिंग टीम केवल प्रधानमंत्री से जुड़े कंटेंट ही नहीं, बल्कि अन्य संवेदनशील मुद्दों पर भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री पर भी लगातार नजर रख रही है। पुलिस ऐसे कंटेंट के स्रोत, प्रसार और उससे जुड़े खातों की भी जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि नियमों के अनुरूप संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए कहा जा रहा है। जंतर-मंतर प्रदर्शन और उससे जुड़ी हिंसा के बाद ऑनलाइन गतिविधियों की निगरानी बढ़ा दी गई है और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले डिजिटल कंटेंट पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed