दिल्ली में अटल कैंटीन का उद्घाटन: सीएम रेखा ने मेट्रो से किया सफर, यात्रियों से की बातचीत
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर दिल्ली मेट्रो में सफर किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत की।
विस्तार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर दिल्ली मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से बातचीत की। वहीं दिल्ली में अटल कैंटीन का उद्घाटन भी किया।
सीएम रेखा ने एक्स हेंडल पर पोस्ट साझा कर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की गरिमामयी उपस्थिति में नेहरू नगर सहित राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में अटल कैंटीन का शुभारंभ किया गया। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में दिल्लीवासियों से अटल कैंटीन का वादा किया था।
#WATCH | Delhi Chief Minister Rekha Gupta travelled in the Delhi Metro today and interacted with passengers on the occasion of the birth anniversary of former Prime Minister late Atal Bihari Vajpayee.
Atal Bihari Vajpayee had inaugurated the Delhi Metro on December 24, 2002.… pic.twitter.com/lKnZNbL2CJ— ANI (@ANI) December 25, 2025
वहीं दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हम अटल के जीवन पर कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं। दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में अटल के जीवन पर कॉन्फ्रेंस होंगी। उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि उन्होंने अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया।
#WATCH | Delhi: On the birth anniversary of former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee, Delhi BJP President Virendra Sachdeva says, "...we are going to organise numerous programs on Atal Ji's life... Conferences on Atal Ji's life will be held in every assembly constituency of… pic.twitter.com/ehVmYovQ3z
— ANI (@ANI) December 25, 2025