फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली एनसीआर में ठंड के साथ कोहरे का कहर, 27 ट्रेनें लेट, फ्लाइट की उड़ानों पर भी लगा ब्रेक

Mon, 04 Feb 2019 08:03 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 04 Feb 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
cold wave and Dense Fog in North India, Meteorological Department Advisory Issued
fog in delhi - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली एनसीआर में आज शीतलहर के साथ घना कोहरा लोगों की मुसीबत बढ़ा रहा है। सामान्य तौर पर सुबह के समय दृश्यता 10 मीटर के आस-पास आ गई है। कोहरे से फ्लाइट्स औऱ रेल यातायात पर बुरा असर पड़ा है। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ानों को भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।


cold wave and Dense Fog in North India, Meteorological Department Advisory Issued
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
मौसम की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि दिन के समय आसमान साफ रहने की संभावना है। इसके साथ ही बुधवार को राजधानी में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने के भी आसार हैं। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण 27 ट्रेनें देरी से चलीं और विमानों का परिचालन बाधित हुआ।
cold wave and Dense Fog in North India, Meteorological Department Advisory Issued
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस पर बना रहा जो इस मौसम में औसत तापमान से एक डिग्री नीचे है। रेलवे ने बताया, ‘‘27 ट्रेनें औसतन करीब तीन से चार घंटे की देरी से चलीं।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
cold wave and Dense Fog in North India, Meteorological Department Advisory Issued
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
मालदा-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन और इलाहाबाद-नयी दिल्ली दुरंतो सहित कई ट्रेनें देरी से चलीं। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता सुबह साढ़े पांच बजे 200 मीटर दर्ज की गयी जो सुबह साढ़े आठ बजे तक घटकर 100 मीटर हो गयी।
विज्ञापन
cold wave and Dense Fog in North India, Meteorological Department Advisory Issued
कोहरा - फोटो : ani
पालम में दृश्यता सुबह साढ़े पांच बजे और साढ़े आठ बजे 50 मीटर दर्ज की गयी जिसके कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन बाधित हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed