{"_id":"6a4e3b5a8a8a6afd3d0536c6","slug":"companies-leased-36-million-square-feet-of-office-space-in-the-april-june-quarter-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-144687-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अप्रैल-जून तिमाही में कंपनियों ने 36 लाख वर्ग फुट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अप्रैल-जून तिमाही में कंपनियों ने 36 लाख वर्ग फुट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलता ट्रेंड... बड़े ऑफिस के बजाय जरूरत के हिसाब से फ्लेक्स ऑफिस को ज्यादा तरजीह दे रहीं कंपनियां
प्रॉपर्टी सलाहकार कंपनी सीबीआरई की दूसरी तिमाही की रिपोर्ट जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में फ्लेक्स ऑफिस की मांग बढ़ रही है। प्रॉपर्टी सलाहकार कंपनी सीबीआरई की दूसरी तिमाही रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2026 में अप्रैल से जून के बीच दिल्ली-एनसीआर में करीब 36 लाख वर्ग फुट ऑफिस स्पेस लीज पर ली गई है। इसमें 45 फीसदी हिस्सेदारी फ्लेक्स ऑफिस ऑपरेटरों की है, जो अब तक का सबसे बड़ा तिमाही रिकॉर्ड है।
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनियां अब लंबे समय के लिए बड़े ऑफिस लेने के बजाय जरूरत के हिसाब से फ्लेक्स ऑफिस को ज्यादा तरजीह दे रहीं हैं। अप्रैल-जून तिमाही में रिसर्च, कंसल्टिंग और एनालिटिक्स कंपनियों की लीजिंग में 17 फीसदी, टेक्नोलॉजी कंपनियों की हिस्सेदारी 12 फीसदी रही। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में करीब 20 लाख वर्ग फुट नया ऑफिस स्पेस भी बाजार में आया। रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इसमें फ्लेक्स ऑफिस ऑपरेटर 27 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़े किरायेदार रहे। सीबीआरई के चेयरमैन और सीईओ अंशुमान मैगजीन ने बताया कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत का ऑफिस बाजार मजबूत बना हुआ है। ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) और फ्लेक्स ऑफिस ऑपरेटर लगातार विस्तार कर रहे हैं। इससे आने वाले महीनों में भी बाजार में तेजी बनी रहने की उम्मीद है।