Delhi: पेपर लीक को लेकर विरोध कर रहीं सांसद फूलो देवी हुईं बेहोश, राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कराया गया भर्ती
नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहीं कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम बेहोश हो गईं। उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से शाम को उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विस्तार
इंडिया गठबंधन के सांसद नीट, नेट और अन्य परीक्षीओं के पेपर लीक मामले पर तुरंत बातचीत करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम बेहोश हो गईं। उन्हें संसद से एंबुलेंस में राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद सांसद फूलो देवी नेताम को नर्सिंग होम से छुट्टी दे दी गई।

#WATCH | Congress party's Rajya Sabha MP Phulo Devi Netam being taken away in an ambulance from Parliament after she felt dizzy and fell. She was protesting in the Well of of the House over NEET issue when the incident happened. She is being taken to RML hospital. pic.twitter.com/ljyXgCfuMA
विज्ञापन— ANI (@ANI) June 28, 2024विज्ञापन
अस्पताल में मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर डॉ. पुलिन कुमार गुप्ता ने बताया कि दोपहर बाद सदन में सांसद अचानक चक्कर खाकर गिर गईं। मौके पर मौजूद ड्यूटी डॉक्टर ने उनकी जांच की और बीपी की दवा देकर अस्पताल के नर्सिंग होम में भेज दिया। यहां उनकी बीपी की जांच की गई। यह 164/90 पाया। इसके बाद ईसीजी किया गया। यह सामान्य रहा।
बाद में सभी ब्लड टेस्ट, मधुमेह व दूसरे टेस्ट किए गए। यह सभी भी सामान्य थे। सांसद की स्थिति को देखते हुए न्यूरोलॉजिस्ट और दिल के डॉक्टर ने भी उनकी जांच की। न्यूरोलॉजिस्ट की सलाह पर तुरंत सिटी स्कैन करवाया गया। इसकी जांच के बाद यह भी सामान्य मिला। उन्होंने कहा कि सांसद पहले से मधुमेह की रोगी थी। पहली बार रक्तचाप की समस्या मिली है।