{"_id":"6a1c5a0d7ad0eb5aec08d9b7","slug":"congress-raised-issues-of-old-delhi-through-the-campaign-sarkar-take-care-of-chandni-chowk-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138780-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चांदनी चौक की सुध लो सरकार अभियान से कांग्रेस ने उठाए पुरानी दिल्ली के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चांदनी चौक की सुध लो सरकार अभियान से कांग्रेस ने उठाए पुरानी दिल्ली के मुद्दे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली में बदहाल बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए नया अभियान शुरू किया है। प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरमैन राहुल शर्मा ने चांदनी चौक की सुध लो सरकार अभियान की शुरुआत करते हुए पुरानी दिल्ली की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की।
राहुल शर्मा ने कहा कि राजधानी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले चांदनी चौक समेत पुरानी दिल्ली के कई इलाके वर्षों से बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टूटी सड़कें, भीषण जाम, जलभराव, गंदगी, सीवर ओवरफ्लो और अव्यवस्थित यातायात ने स्थानीय लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के लंबे शासनकाल में भी इन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ और अब भाजपा सरकार से भी लोगों की उम्मीदें पूरी होती नहीं दिख रहीं।
उन्होंने बताया कि चांदनी चौक, जामा मस्जिद, बल्लीमारान, मटिया महल, दरियागंज और चावड़ी बाजार जैसे क्षेत्रों में बारिश के दौरान जलभराव और सीवर की समस्या गंभीर हो जाती है। वहीं अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम से व्यापार और दैनिक जीवन दोनों प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
राहुल शर्मा ने कहा कि अभियान के तहत सोशल मीडिया पर स्थानीय समस्याओं से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा कर प्रशासन का ध्यान खींचा जाएगा। उन्होंने मांग की कि सफाई, पार्किंग, जल निकासी, ट्रैफिक प्रबंधन और सीवर व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार विशेष कार्ययोजना बनाए।

Trending Videos