सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sewa team wins six out of eight seats in DMC elections, allegations of voting irregularities

Delhi: डीएमसी गवर्निंग बॉडी चुनाव में सेवा टीम ने आठ में से छह सीटें जीतीं, मतदान में गड़बड़ी के आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Jun 2026 06:57 AM IST
विज्ञापन
सार

गवर्निंग बॉडी की आठ में से छह सीटों पर टीम सेवा ने जीत दर्ज की है, जबकि एक-एक सीट परिवर्तन और कर्मा टीम के खाते में गई।

Sewa team wins six out of eight seats in DMC elections, allegations of voting irregularities
चुनाव में तीन अलग-अलग टीम (परिवर्तन, सेवा और कर्मा) से 24 और बाकी स्वतंत्र रूप से 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) गवर्निंग बॉडी के आठ सदस्यों के चयन को लेकर रविवार को मतदान हुआ। चुनाव में तीन अलग-अलग टीम (परिवर्तन, सेवा और कर्मा) से 24 और बाकी स्वतंत्र रूप से 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। 



गवर्निंग बॉडी की आठ में से छह सीटों पर टीम सेवा ने जीत दर्ज की है, जबकि एक-एक सीट परिवर्तन और कर्मा टीम के खाते में गई। वहीं इस पूरे चुनाव में एक महिला डॉक्टर मंजूषा गोयल ने परिवर्तन टीम से जीत दर्ज की। शास्त्री पार्क स्थित डीएमसी कार्यालय में मतदान का आयोजन किया गया। जिसकी प्रक्रिया सुबह करीब नौ बजे शुरू हो गई थी और शाम छह बजे तक मतदान चला। जिसके कुछ देर बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार करीब 60 हजार डॉक्टरों में से 8178 डॉक्टरों ने मतदान में हिस्सा लिया। डीएमसी चुनाव में जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों ने जमकर जश्न मनाया। डीएमसी चुनाव में सेवा टीम को भाजपा, परिवर्तन टीम को कॉर्पोरेट अस्पताल और कर्मा टीम को बिना किसी समूह समर्थन वाली बताया जाता है। डीएमसी चुनाव में डॉक्टर पंजीकरण, भ्रष्टाचार, पारदर्शिता और महिला भागीदारी से जुड़े मुद्दे अहम थे। 
विज्ञापन
Trending Videos


डीएमसी को पिछले साल किया था भंग
पिछले वर्ष जून महीने में डीएमसी को कथित अनियमितताओं और कुप्रबंधन के चलते भंग कर दिया गया था। जिसके बाद नए सिरे चुनाव की घोषणा का ऐलान किया। इस चुनाव प्रक्रिया को संपन्न होने में करीब एक साल का वक्त लग गया। डीएमसी में 25 सदस्य होते हैं। इसमें गवर्निंग बॉडी से आठ सदस्य, चार सदस्य सरकार द्वारा नामित, 12 सदस्य चिकित्सीय संस्थानों से और एक सदस्य दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करने वाले होता है। इसमें कुछ सदस्यों का चयन पहले हो चुका है।

चुनाव के चलते इलाके में लगा जाम
वहीं चुनाव के चलते शास्त्री पार्क इलाके में जाम भी देखने को मिला। इसके अलावा डीएमसी चुनाव से एक दिन पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। कुछ उम्मीदवारों ने चुनाव आयोजन की पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े किए थे। इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन सहित कई दूसरे मंचों पर शिकायत के जरिए आपत्ति भी दर्ज कराई गई थी। 

मतदान में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे
हालांकि इस बीच कर्मा टीम से जीते सदस्य डॉ. अश्विनी डालमिया ने 300 वोट की गड़बड़ी का आरोप भी लगाया है। इसके अलावा चुनाव में उम्मीदवार रहे डॉ. अभिषेक गर्ग ने भी चुनाव के संबंध में कई 
आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में कई लोगों ने दो बार मतदान किया। इसको लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। वह चुनाव स्थल पर साइकिल से हिस्सा लेने के लिए  आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed