फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Construction of the Indralok-Indraprastha metro corridor to begin tomorrow

दिल्ली मेट्रो से चौथे चरण को रफ्तार: कल से शुरू होगा इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण, जानिए रूट

Wed, 08 Jul 2026 05:42 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 08 Jul 2026 05:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बृहस्पतिवार को इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगी। यह 12.37 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर पश्चिम, मध्य और पुरानी दिल्ली को जोड़ेगा। इसमें 10 स्टेशन होंगे, जिनमें से अधिकांश भूमिगत होंगे।

विज्ञापन
Construction of the Indralok-Indraprastha metro corridor to begin tomorrow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया (ट्विटर)

विस्तार

दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण (फेज-4) के विस्तार को बृहस्पतिवार से नई रफ्तार मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सराय रोहिल्ला मेट्रो स्टेशन परिसर में इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ करेंगी। इसके साथ ही करीब 12.37 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


यह कॉरिडोर पश्चिम, मध्य और पुरानी दिल्ली के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। साथ ही चार प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों के माध्यम से यात्रियों को विभिन्न मेट्रो लाइनों के बीच आसानी से आवागमन की सुविधा मिलेगी। परियोजना पूरी होने के बाद बहादुरगढ़ और पश्चिमी दिल्ली से आने वाले यात्रियों के लिए मध्य और पूर्वी दिल्ली तक पहुंचना पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


10 स्टेशन, ज्यादातर हिस्सा भूमिगत
इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक बनने वाले इस कॉरिडोर में कुल 10 स्टेशन होंगे। इनमें लगभग 11.35 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत और करीब एक किलोमीटर एलिवेटेड होगा। घनी आबादी वाले मध्य दिल्ली क्षेत्र में सुरंग निर्माण आधुनिक टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) से किया जाएगा, जिसे परियोजना का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। प्रस्तावित स्टेशनों में इंद्रलोक, दयाबस्ती, सराय रोहिल्ला, अजमल खान पार्क, नबी करीम, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली गेट, दिल्ली सचिवालय, आईटीओ और इंद्रप्रस्थ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बड़े इंटरचेंज से आसान होगी यात्रा
इस कॉरिडोर की सबसे बड़ी विशेषता इसके चार इंटरचेंज स्टेशन हैं। इंद्रलोक, सराय रोहिल्ला, नई दिल्ली और इंद्रप्रस्थ स्टेशनों पर यात्रियों को अन्य मेट्रो लाइनों में आसानी से बदलने की सुविधा मिलेगी। इससे यात्रा का समय कम होगा और राजधानी के अलग-अलग हिस्सों के बीच सीधी एवं तेज कनेक्टिविटी मिलेगी।


मैजेंटा लाइन का विस्तार बनेगा यह कॉरिडोर
डीएमआरसी ने परिचालन सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस कॉरिडोर को भविष्य में मैजेंटा लाइन के विस्तार के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके पूरा होने के बाद बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक एक लंबा और निर्बाध मेट्रो कॉरिडोर तैयार होगा, जिससे नोएडा, दक्षिण दिल्ली, मध्य दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के बीच यात्रा और आसान होगी।



फेज-4 विस्तार को मिलेगी नई गति
दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत पहले से कई कॉरिडोरों पर निर्माण कार्य जारी है। इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का निर्माण शुरू होने के साथ ही इस चरण के विस्तार को और गति मिलेगी। परियोजना के पूरा होने पर सड़कों पर यातायात का दबाव कम होने, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलने और प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed