{"_id":"69c00298353d912d7f049910","slug":"crowds-of-devotees-gathered-in-temples-to-worship-goddess-kushmanda-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128947-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मां कूष्मांडा की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मां कूष्मांडा की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना के लिए राजधानी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही कालकाजी मंदिर, झंडेवालान मंदिर और छतरपुर मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों में भक्त लंबी कतारों में खड़े नजर आए। मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजते रहे।
मान्यता है कि मां कूष्मांडा भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं, इसलिए इस दिन विशेष श्रद्धा देखी जाती है। झंडेवालान मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे परिसर में करीब 290 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है।
भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर की ओर से कई व्यवस्थाएं की गई हैं। विभिन्न जिलों से आई सेवा बस्तियों की कन्याओं के लिए दर्शन, भंडारे और प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मंदिर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, फेसबुक, वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से सुबह 4 बजे से रात 12 बजे तक सभी धार्मिक कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण भी किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय और शर्बत की व्यवस्था के साथ डेयरी उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए हैं।
Trending Videos