सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crowds of devotees gathered to have darshan of Maa Skandamata

Delhi NCR News: मां स्कंदमाता के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के पांचवें दिन मंदिरों में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन राजधानी के मंदिरों में मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही कालकाजी, झंडेवाला और छतरपुर जैसे प्रमुख मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

झंडेवालान मंदिर में स्कंदमाता का विधि-विधान से शृंगार और पूजन किया गया। मान्यता है कि मां स्कंदमाता, जिन्हें भगवान कार्तिकेय की माता के रूप में जाना जाता है, अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। उनका वाहन मयूर होने के कारण उन्हें मयूरवाहन भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, जिनमें सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी शामिल है। साथ ही ऑनलाइन बुकिंग और क्यूआर कोड के माध्यम से दर्शन व्यवस्था भी श्रद्धालुओं के बीच लोकप्रिय हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed