{"_id":"6a844a495edc14f2f20b0922","slug":"crowds-throng-the-book-fair-at-anand-vihar-namo-bharat-station-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151163-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर बुक फेयर में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर बुक फेयर में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 10 दिवसीय ‘स्टोरीबॉक्स’ मेले में 2 हजार से अधिक किताबें, 23 अगस्त तक चलेगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर चल रहे 10 दिवसीय ‘स्टोरीबॉक्स’ बुक फेयर में बड़ी संख्या में पाठक पहुंच रहे हैं। पुस्तक मेला 23 अगस्त तक चलेगा। यहां हिंदी और अंग्रेजी में 2 हजार से अधिक किताबें उपलब्ध हैं। इनमें कहानी, उपन्यास, बच्चों की किताबों समेत विभिन्न विषयों से जुड़ी पुस्तकें शामिल हैं। मेले में सुबह नौ बजे से रात 10 बजे तक किताबें खरीदी जा सकती हैं। पाठकों के लिए लेखकों से मुलाकात, ‘मीट एंड ग्रीट’ और किताबों पर लेखकों के हस्ताक्षर जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। विशेष ऑर्डर और किताबों से जुड़ी अन्य सामग्री भी उपलब्ध है।
बॉक्स में भरकर खरीद सकते हैं किताबें-
मेले में बॉक्स आधारित खरीदारी का विकल्प आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पाठक ‘स्टोरीबॉक्स मिनी’ और ‘स्टोरीबॉक्स बिगी’ में अपनी पसंद की किताबें भर सकते हैं। इसके बाद पूरे बॉक्स की निर्धारित कीमत चुकाकर किताबें घर ले जा सकते हैं। इससे पाठकों को अपने बजट और पसंद के अनुसार किताबों का संग्रह तैयार करने का मौका मिल रहा है।