{"_id":"6a6df4f354b7e9db6807cb09","slug":"dda-resolved-19779-complaints-in-six-months-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-148595-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीडीए ने छह माह में किया 19,779 शिकायतों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीडीए ने छह माह में किया 19,779 शिकायतों का निपटारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने इस वर्ष जनवरी से जून के बीच लंबित शिकायतों में 85 फीसदी से अधिक की कमी दर्ज की है। इस अवधि में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त 19,779 शिकायतों का निस्तारण किया गया, जिससे लंबित मामले साल की शुरुआत में 22,946 से घटकर जून के अंत तक 3,167 रह गए। उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने नागरिक केंद्रित प्रशासन पर जोर देते हुए समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में डीडीए ने शिकायत निवारण प्रणाली को पारदर्शी व जवाबदेह बनाया है। शिकायतों का निपटारा सीपीग्राम्स, एलजी लिसनिंग पोस्ट, पीजीएमएस, मोबाइल 311 व अन्य मंचों से हुआ। डीडीए ने हर सोमवार व बृहस्पतिवार को नियमित जनसुनवाई की व्यवस्था भी लागू की है, जहां औसतन छह हजार लोग सीधे अधिकारियों से समस्याएं रखते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन