{"_id":"69c3f4b94943fdd3f80dd4e0","slug":"delhi-assembly-receives-bomb-threat-for-second-day-security-beefed-up-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129448-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली विधानसभा को दूसरे दिन भी बम से उड़ाने की मिली धमकी, बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली विधानसभा को दूसरे दिन भी बम से उड़ाने की मिली धमकी, बढ़ाई सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा-मेल में 16 आरडीएक्स आईईडी लगाने का दावा
बम स्क्वाड ने की जांच, पुलिस को हर एंगल से जांच के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने सदन में बताया कि धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस और बम स्क्वाड ने तुरंत जांच शुरू की। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदन में जानकारी दी कि स्पीकर कार्यालय को एक और धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमें दावा किया कि विधानसभा परिसर में 16 आरडीएक्स आईईडी लगाए गए हैं और बुधवार दोपहर 1.40 बजे धमाके होंगे। उन्होंने बताया कि ये मेल संदिग्ध संगठनों की ओर से भेजी गई है और इसमें नक्सली व पाकिस्तान से जुड़े तत्वों का जिक्र किया गया है। इस मामले की जानकारी तुरंत दिल्ली पुलिस को दे दी गई। पुलिस का बम स्क्वाड मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर की जांच की। उन्होंने पुलिस से कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जाए, ताकि किसी भी साजिश का खुलासा हो सके।
Trending Videos