सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly session begins tomorrow, budget to be presented on 24th

Delhi Assembly session: कल से विधानसभा सत्र की शुरुआत, 24 को पेश किया जाएगा सालाना बजट

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
सार

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि इस बार का सत्र परंपरा और तकनीक से चलेगा। 23 से 25 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में 24 मार्च को दिल्ली का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा।

Delhi Assembly session begins tomorrow, budget to be presented on 24th
दिल्ली विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : दिल्ली विधानसभा
विज्ञापन

विस्तार

विधानसभा का बजट सत्र 23 से 25 मार्च तक चलेगा। अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि इस बार का सत्र परंपरा और तकनीक से चलेगा। 23 से 25 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में 24 मार्च को दिल्ली का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा। शनिवार को अध्यक्ष ने आठवीं विधानसभा के चौथे सत्र (बजट सत्र) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी सदस्यों से कहा है कि सदन की गरिमा बनाए रखना और सार्थक चर्चा करना सबकी जिम्मेदारी है।

Trending Videos


अध्यक्ष ने सदन के भीतर व्यवस्थाओं, सुरक्षा और प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया, ताकि सोमवार को कार्यवाही बिना किसी बाधा के चले। इस बार तकनीक के इस्तेमाल पर खास जोर है। सभी विधायकों की मेजों पर टैबलेट लगाए गए हैं ताकि उन्हें कार्यवाही और जरूरी दस्तावेज रियल-टाइम में मिल सकेंगे। पहली बार सदन की शुरुआत वंदे मातरम के पूर्ण गायन से होगी। इस दौरान सदन में लगी स्क्रीन पर गीत की पंक्तियां भी दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में तकनीकी बदलाव महत्वपूर्ण
विधान साथी नाम का एआई चैटबॉट लॉन्च हो गया है, सोमवार को विधायक इसके जरिये विधेयकों, कानून और नीतियों से जुड़ी जानकारी और विश्लेषण तुरंत ले सकेंगे। इससे विधायी कामकाज में तेजी और स्पष्टता आने की उम्मीद है।

खास होगा दिल्ली का बजट
सरकार के मुताबिक, इस बार बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन ट्रांसपोर्ट पर खास ध्यान रहेगा। लैंडफिल साइटों पर जमा कूड़े को हटाने के लिए भी ज्यादा फंड रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने संकेत दिया है कि सरकार का बजट दिल्ली के विकास को ध्यान में रखते हुए संतुलित और समावेशी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed