{"_id":"69c1603f4026b6892c01b579","slug":"delhi-defeated-andhra-in-villeyball-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129024-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: वॉलीबॉल में दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: वॉलीबॉल में दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। ऑल इंडिया सर्विसेज वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025-26 में दिल्ली की टीम ने आंध्र प्रदेश को सीधे सेटों में हरा दिया। मुकाबले में दिल्ली के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और विपक्षी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया। पहले सेट में दिल्ली ने तेज सर्विस और मजबूत ब्लॉकिंग के दम पर बढ़त बनाई। दूसरा सेट भी लगभग इसी अंदाज में खेला गया।
तीसरे सेट में आंध्र प्रदेश ने संघर्ष दिखाया और कुछ समय के लिए मुकाबले में बराबरी की स्थिति बनाई, लेकिन दिल्ली की टीम ने दबाव में भी शानदार खेल जारी रखा और निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। इस जीत के साथ दिल्ली ने चैंपियनशिप में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। संवाद
Trending Videos