{"_id":"69f6ee28fc6e495e2e03f13f","slug":"delhi-double-murder-dispute-over-unrequited-love-was-ongoing-mansoor-had-come-to-delhi-for-a-court-hearing-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीजा-साले का कत्ल: एक तरफा प्यार पर चल रहा था विवाद, कोर्ट की तारीख पर दिल्ली आया था मंसूर; डबल मर्डर की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा-साले का कत्ल: एक तरफा प्यार पर चल रहा था विवाद, कोर्ट की तारीख पर दिल्ली आया था मंसूर; डबल मर्डर की कहानी
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 03 May 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्थित जखीरा में कहासुनी के बाद दौड़ा-दौड़ाकर जीजा-साले की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य साले के सिर में चाकू घोंप दिया। वारदात के दौरान चाकू युवक के सिर में ही टूट गया। गंभीर हालत में उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज जारी है।
Delhi Double Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
एक तरफा प्यार में पिछले कई साल से चल रहे विवाद ने आखिर जीजा-साले की जिंदगी को लील लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मंसूर सबीना से एक तरफा प्यार करता था। इसको लेकर दोनों परिवारों बीच पिछले कई साल से रंजिश चल रही थी। हालांकि मंसूर शादीशुदा था।
2023 में सबीना ने मंसूर के खिलाफ धमकाने और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करा दिया था। इसके बाद मंसूर जेल चला गया था। अप्रैल में ही वह जेल से छूटकर आया। इसके बाद परिजनों ने उसे दरभंगा, बिहार भेज दिया था।
5 मई को मंसूर के केस की डेट थी। इसके लिए वह बृहस्पतिवार रात को ही अपनी बहन गुमक के साथ दिल्ली आया था। इस बीच शुक्रवार को जीजा-साले की हत्या कर दी गई। मंसूर के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बिना आरोप के नाबालिग भाई को हिरासत में लिया हुआ है। जब तक पुलिस उसको रिहा नहीं करेगी तब तक वह मंसूर और इम्तियाज के शवों को दफनाएंगे नहीं।
Trending Videos

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को दोनों के शव परिवार के हवाले कर दिए थे। एक परिजन ने बताया कि मंसूर इंद्रलोक इलाके में चप्पल का काम करता था। वहीं इम्तियाज पोर्टर गाड़ी चलाता था। पिछले कई साल से मंसूर पड़ोस में रहने वाली सबीना को चाहता था, परिवार का दावा है कि सबीना भी उसको चाहती थी, लेकिन दोनों के परिवार राजी नहीं थे।
इस बीच मंसूर के परिवार ने उसकी शादी कर दी। मंसूर इसके बाद भी सबीना से मिलने का प्रयास करता था। सबीना इसका विरोध करती थी। इसी बात पर वर्ष 2023 में विवाद हुआ था। जिसके बाद मंसूर जेल गया था।
यह था पूरा मामला
कहासुनी के बाद दौड़ा-दौड़ाकर जीजा-साले की हत्या, दूसरे साले के सिर में घोंपा चाकू, गंभीर
उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्थित जखीरा में कहासुनी के बाद दौड़ा-दौड़ाकर जीजा-साले की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य साले के सिर में चाकू घोंप दिया। वारदात के दौरान चाकू युवक के सिर में ही टूट गया। गंभीर हालत में उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज जारी है।
कहासुनी के बाद दौड़ा-दौड़ाकर जीजा-साले की हत्या, दूसरे साले के सिर में घोंपा चाकू, गंभीर
उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्थित जखीरा में कहासुनी के बाद दौड़ा-दौड़ाकर जीजा-साले की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य साले के सिर में चाकू घोंप दिया। वारदात के दौरान चाकू युवक के सिर में ही टूट गया। गंभीर हालत में उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज जारी है।
हालांकि सर्जरी कर उसके सिर से चाकू निकाल दिया गया। युवक कोमा में है, लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी है। मृतकों की शिनाख्त मोहम्मद मंसूर उर्फ सन्नाटा (27) और इसके जीजा मोहम्मद इंम्तियाज (25) के रूप में हुई है। अस्पताल में मंसूर के भाई मोहम्मद समीर (18) की हालत नाजुक बनी है।
पुलिस ने हत्या के मामले में सबीना और इमरान को गिरफ्तार किया है। सबीना ने आरोप लगाया कि मंसूर, उसका जीजा और भाई चाकू लेकर उनको धमकाने के लिए आए थे। इस दौरान विवाद हुआ। हमले में सबीना व उसके पक्ष के एक अन्य युवक अरमान को चाकू लगा है।
वहीं मंसूर के परिवार ने सबीना व उसके परिवार पर दौड़ा-दौड़ाकर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मूलरूप से दरभंगा, बिहार का रहने वाला मंसूर अपने परिवार के साथ राखी मार्केट, जखीरा, सराय रोहिल्ला इलाके में रहता था।
इसके परिवार में पिता मोहम्मद जमील के अलावा मां शबनम, तीन भाई सलमान, मीर, समीर व पत्नी नगीना और दो बच्चे हैं। वहीं मंसूर के जीजा इम्तियाज के परिवार में पिता शकील मां गुलशन, दो भाई, दो बहन व पत्नी सना व दो बच्चे हैं। मंसूर और उसके परिवार का पड़ोसियों से विवाद चल रहा है।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मंसूर अपने भाइयों के साथ घर वापस लौट रहा था। इस बीच रास्ते में उनका पड़ोसियों से विवाद हो गया। सबीना व उसके परिवार का आरोप है मंसूर, उसके भाई व जीजा चाकू लेकर उनके घर में घुस गए थे। इन लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
बाद में बचाव करने के दौरान दोनों ओर से चाकू बाजी हुई। वहीं मंसूर के परिजनों का आरोप है कि मंसूर व उसके भाई चुपचाप नमाज पढ़कर वापस लौट रहे थे। इस बीच आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। झगड़े के दौरान आरोपियों ने मंसूर, उसके भाई समीर व जीजा इम्तियाज पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में मंसूर, समीर व इम्तियाज को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से मंसूर को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं इम्तियाज को मृत घोषित कर दिया गया। इलाज के दौरान मंसूर की भी मौत हो गई। समीर की हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरे पक्ष का आरोप है कि सबीना और अरमान को हमले में चाकू लगा है।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने कहा कि सबीना व उसके परिवार की शिकायत पर मंसूर के परिवार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मंसूर के परिवार की शिकायत पर पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंसूर के नाबालिग भाई व दूसरे पक्ष से सबीना व इमरान को गिरफ्तार कर लिया है।