सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Fire: Fire breaks out in Tughlakabad; three people dead.

Delhi Fire: अब तुगलकाबाद में लगी आग, तीन लोगों की मौत; दमकल विभाग ने पांच को बचाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Jun 2026 06:12 AM IST
विज्ञापन
सार

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और पांच लोगों को बचाया गया है। 

Delhi Fire: Fire breaks out in Tughlakabad; three people dead.
इन दिनों भीषण गर्मी के कारण दिल्ली में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

आज तड़के दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके की एक इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार  दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के कर्मचारियों ने अब तक पांच लोगों को बचाया है।

विज्ञापन




इन दिनों भीषण गर्मी के कारण दिल्ली में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। 3 जून को मालवीय नगर इलाके के एक होटल में लगी आग के कारण 23 लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद भी कई जगहों पर आग लगी है। बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर दिल्ली सरकार के कई विभागों की ओर से अग्नि सुरक्षा को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं। 

फायर सेफ्टी मानकों को लेकर फ्रेंड्स कॉलोनी में डीएम की बैठक
उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में फायर सेफ्टी मानकों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट अजय कुमार और एसडीएम शाहदरा रीता कौशिक मौजूद रहीं। बैठक में हालिया अग्नि दुर्घटनाओं के मद्देनजर औद्योगिक इकाइयों में फायर सेफ्टी मानकों के पालन पर विस्तार से चर्चा हुई।

डीएम अजय कुमार ने उद्योगपतियों से कहा कि फायर सेफ्टी सिर्फ कानूनी आवश्यकता नहीं, बल्कि कर्मचारियों और संपत्ति की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी इकाइयों में अग्निशमन यंत्र, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था और आपातकालीन निकास सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक में एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. अनिल गुप्ता, प्रधान हरीश गर्ग, महासचिव विनीत जैन और कोषाध्यक्ष दीपराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के उद्योगपति मौजूद रहे।

कल मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में लगी आग, इमारत का कुछ हिस्सा ढहा
पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में बृहस्पतिवार सुबह एक फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में वॉश बेसिन बनाने और पैकेजिंग का काम होता था। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फैक्टरी में मौजूद कर्मचारी तुरंत बाहर निकल गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव अभियान शुरू किया। आग बुझाने के दौरान फैक्टरी की पहली और दूसरी मंजिल का कुछ हिस्सा ढह गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

दमकल विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब 11.17 बजे दमकल विभाग को मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 के बी ब्लॉक में एक फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की शुरुआती टीम मौके पर पहुंची, जिसमें पांच दमकल की गाड़ियां थीं। दमकल अधिकारियों ने पाया कि जिस इमारत में आग लगी है, वह पांच सौ गज में बेसमेंट, भूतल और ऊपर दो मंजिल बनी थी। इसमें कुछ हिस्सा स्थायी और कुछ हिस्सा अस्थायी निर्माण का था। जांच में पता चला कि इमारत के भूतल पर बर्तन धोने का वॉश बेसिन बनाने और ऊपर की मंजिल पर पैकेजिंग का काम होता था।

आग ऊपर की मंजिल तक फैल गई थी। दमकल अधिकारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। साथ ही दमकल की अतिरिक्त गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। दोपहर तक दमकल की 18 गाड़ियां को मौके पर बुला ली गई। आग बुझाने के दौरान पानी की बौछार की वजह से पहली और दूसरी मंजिल का कुछ हिस्सा ढह गया। दमकल कर्मियों ने इमारत को चारों तरफ से घेरकर आग बुझाने का काम शुरू किया और करीब 2.20 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। दमकल अधिकारी ने बताया कि इमारत की स्थिति खतरनाक बनी हुई है और ढांचे की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed