सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain, strong winds lash several areas of Delhi NCR

Delhi NCR Weather: दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, एनसीआर की हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, बरसात से बदला मौसम

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Jun 2026 03:48 AM IST
विज्ञापन
सार

पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। दिल्ली के साथ ही नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। हवाएं तेज चलने लगी हैं। 

Rain, strong winds lash several areas of Delhi NCR
कई इलाकों में बारिश... - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। दिल्ली के साथ ही नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई है। हवाएं तेज हैं। 




 

पूर्वानुमान के मुताबिक पूरी दिल्ली और NCR में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ मध्यम दर्जे की आंधी-तूफान और बिजली कड़कने (50-90 किमी/घंटा की तेज हवाओं) का सिलसिला जारी रहने की स्थिति है। दिल्ली में 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा है कि यमुनानगर, झज्जर, फरुखनगर, पलवल, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, बिजनौर, खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, अमरोहा, जट्टारी में मध्यम गरज और बिजली (50-90 किमी/घंटा तेज़ हवाएं) के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 

कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जिंद, पानीपत, आदमपुर, हिसार, गोहाना, गन्नौर, हांसी, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, मट्टनहेल, कोसली, सोहना, नूंह (हरियाणा), किठौर, मुरादाबाद में मध्यम गरज और बिजली (50-90 किमी/घंटा तेज हवाएं) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 

गढ़मुक्तेश्वर, रामपुर, पिलखुआ, हापुड, गुलौती, सियाना, संभल, बिलारी, मिलक, सिकंदराबाद, चंदौसी, बुलन्दशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहजोई, बरेली, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, देबई, नरौरा, गभाना, सहसवान, अतरौली, बदायूं, खैर, अलीगढ, कासगंज, नंदगांव, इगलास, सिकंदराराऊ, गंजडुंडवारा, अगले 2 घंटों के दौरान बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा, जलेसर, एटा, सादाबाद (यूपी) भिवारी, तिजारा, धौलपुर (राजस्थान)।

हो सकता है जनजीवन प्रभावित
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने, मध्यम से भारी बारिश होने तथा ओले गिरने की भी संभावना है। खराब मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है और कमजोर संरचनाओं, पेड़ों और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है।

बेवजह घरों से न निकलें
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और खुले मैदानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। किसानों और वाहन चालकों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed