{"_id":"6a2b65b99c49f36ba402265b","slug":"ghaziabad-b-tech-student-who-came-to-meet-female-student-found-hanging-murder-alleged-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: छात्रा से मिलने आया बीटेक छात्र फंदे पर लटका मिला, पुलिस को लगता है आत्महत्या; परिजन बोले हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: छात्रा से मिलने आया बीटेक छात्र फंदे पर लटका मिला, पुलिस को लगता है आत्महत्या; परिजन बोले हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद/मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 12 Jun 2026 07:20 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन फ्लैट के दूसरे कमरे में बीटेक छात्र अमरोहा निवासी अमन (23) का शव फंदे से लटका मिला।
UP police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मसूरी स्थित फ्लोरा एन्क्लेव में बृहस्पतिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 112 पर बीसीए की एक छात्रा ने खुद को कमरे में बंद किए जाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन फ्लैट के दूसरे कमरे में बीटेक छात्र अमरोहा निवासी अमन (23) का शव फंदे से लटका मिला।
वह पंजाब के मोहाली जिले में बनूड़ स्थित एक यूनिवर्सिटी में बीटेक कंप्यूटर साइंस का छात्र था। वह पढ़ाई में मेधावी था और बीटेक तृतीय वर्ष में यूनिवर्सिटी टॉपर रह चुका था। मसूरी थाना पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यवाहक एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमन बुधवार को अपनी दोस्त अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली रितिका से मिलने गाजियाबाद आया था। रितिका डासना के एक कॉलेज में बीसीए अंतिम वर्ष की छात्रा है और फ्लोरा एन्क्लेव स्थित फ्लैट में दो अन्य युवतियों के साथ किराये पर रहती है।
एसीपी के अनुसार, रितिका ने पुलिस को बताया कि उसकी और अमन की दोस्ती करीब चार वर्ष पुरानी थी। पिछले दो महीनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी को लेकर अमन बुधवार रात उससे मिलने पहुंचा था, लेकिन कुछ देर बाद वहां से चला गया। बृहस्पतिवार तड़के वह फिर फ्लैट पर पहुंच गया। दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। रितिका का आरोप है कि इसी दौरान नाराज होकर अमन ने उसे कमरे में बंद कर दिया। उस वक्त उसकी दोनों रूममेट फ्लैट पर मौजूद नहीं थीं। ऐसे में रितिका ने 112 पर कॉल किया।
एसीपी ने बताया कि फ्लैट में तीन कमरे हैं। सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो एक कमरे में रितिका बंद थी, जिसे बाहर निकाला गया। दूसरे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़ने पर कमरे में अमन का शव फंदे से लटका मिला। उसके मोबाइल फोन व कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।
विवेकानंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में पढ़ता था अमन
चंडीगढ़-पटियाला हाईवे स्थित स्वामी विवेकानंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में पढ़ने वाला अमन बीटेक कंप्यूटर साइंस का छात्र था। फूफा उदयवीर सिंह ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अमन ने कंप्यूटर साइंस के द यूनिक्स कम्युनिटी बैच में यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया था।