सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested Rohit Solanki for attacking Lawrence Bishnoi legal team

Delhi: लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर हमले का आरोपी रोहित सोलंकी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 03 Mar 2026 09:31 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के वकील और उनकी टीम पर हुए फायरिंग मामले में रोहित गोधरा गैंग के प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। यह हमला गैंगवार से जुड़ा माना जा रहा है।

Delhi Police arrested Rohit Solanki for attacking Lawrence Bishnoi legal team
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने गोधरा गैंग के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार किया है। उस पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हमला करने का गंभीर आरोप है। यह गिरफ्तारी राजधानी में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

Trending Videos


दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहित गोधरा गैंग के मुख्य आरोपी और अहम सदस्य रोहित सोलंकी को पकड़ लिया गया है। जिसने बीते दिनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर हमला किया था। रोहित सोलंकी को हमले करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लारेंस के वकील पर गैंगस्टर नवीन बॉक्सर ने चलवाई थी गोलियां
गुजरात की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से संबंधित एक वकील की कार पर राष्ट्रीय राजधानी के कश्मीरी गेट स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के पास हुई फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। गैंगस्टर नवीन बॉक्सर के नाम से बताए जा रहे एक पोस्ट के जरिये बॉक्सर ने हमले की कथित तौर पर जिम्मेदारी ली थी।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया था कि अधिवक्ता दीपक खत्री की शिकायत पर कश्मीरी गेट थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास), 3(5) (आपराधिक षड्यंत्र) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास हुई थी फायरिंग
पुलिस सूत्रों के अनुसार का कहना है कि खत्री को पहले भी हिंसा की धमकियां मिली थीं। मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास करीब रात 10 बजकर 10 मिनट पर एक कार पर गोलीबारी हुई और उस समय कार में पांच लोग सवार थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को कंधे में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बांठिया के अनुसार, कार सवार लोगों ने हमलावरों की संख्या के बारे में अलग-अलग बयान दिए हैं। घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट आया जिसमें गैंगस्टर नवीन बॉक्सर ने गोलीबारी की कथित तौर पर जिम्मेदारी ली। उसी के नाम और तस्वीर वाले प्रोफाइल से साझा की गई पोस्ट में कहा गया है कि यह हमला उसने और उसके साथियों ने किया था तथा खत्री को धमकी भी दी गई थी। एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पोस्ट में ये लिखा गया था
पोस्ट में लिखा था कि लॉरेंस के लिए मुखबिर और बिचौलिए का काम करता है। तुम जबरन वसूली के सौदे तय करते हो और बैठकों के दौरान जानकारी लाते हो.. ऐसा करना बंद करो। अन्यथा, तुम्हारे कृत्यों का दंड मिलेगा और तुम्हारे पूरे परिवार को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। एक अधिकारी ने कहा कि हम पोस्ट और उसके स्रोत की जांच कर रहे हैं। जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed