फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police busted a Pakistan backed terror module

आतंकी हमले की साजिश नाकाम: पाक समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश, दो संदिग्ध गिरफ्तार; SMG समेत चार हथियार बरामद

Tue, 28 Jul 2026 04:35 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 28 Jul 2026 04:35 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने आतंकी शाहबाज अंसारी के मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनसे एक सब-मशीन गन, तीन हथियार और 82 कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन
Delhi Police busted a Pakistan backed terror module
आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, बरामद सब-मशीन गन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी शाहबाज अंसारी के एक और मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस अभियान के तहत दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार संदिग्धों के पास से एक सब-मशीन गन और तीन अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं। इसके साथ ही 82 कारतूस भी जब्त किए गए हैं। बरामद की गई सब-मशीन गन (एसएमजी) चेकोस्लोवाकिया में निर्मित है। यह हथियार पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में लाया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी सलीम पिस्टल ने इसे पाकिस्तान से भारत पहुंचाया था। पुलिस ने बताया कि इसी मॉड्यूल के सदस्यों से पहले भी एक मशीन गन पकड़ी जा चुकी है।

विज्ञापन

 

6 जुलाई को शहजाद भट्टी नेटवर्क के दो मॉड्यूल का हुआ था भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 6 जुलाई को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' के दो अलग-अलग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार, पिस्तौल और खतरनाक पेट्रोल बम (मोलोटोव कॉकटेल) बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहजाद भट्टी नेटवर्क के मॉड्यूल दो अलग-अलग नेटवर्क के जरिए रच रहे थे साजिश
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी दो बेहद खतरनाक और अलग-अलग नेटवर्क के माध्यम से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। 

पहला मॉड्यूल: इसका सीधा संबंध आतंकी गतिविधियों और देश विरोधी साजिशों से था, जो किसी बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

दूसरा मॉड्यूल: यह पूरी तरह से अवैध हथियारों की तस्करी (आर्म्स स्मगलिंग) में लिप्त था, जो अपराधियों और गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed