फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The liver can be protected through timely check-ups, vaccination, and a healthy lifestyle

Delhi NCR News: समय पर जांच, टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली से बचाया जा सकता है लिवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
-मंगलवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर मंगलवार को एम्स, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा कि समय पर जांच, टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली से लिवर को बचाया जा सकता है।
इस वर्ष की थीम 'हेपेटाइटिस: आइए इसे खत्म करें' है। एम्स के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, लिवर 500 से अधिक जरूरी कार्य करता है। हेपेटाइटिस लिवर में होने वाली सूजन को कहा जाता है। यह बीमारी वायरस, शराब का अधिक सेवन, कुछ दवाओं और अस्वस्थ जीवनशैली के कारण हो सकती है।
विज्ञापन

पांच प्रमुख वायरस ए, बी, सी, डी और ई लिवर को प्रभावित करते हैं। ए और ई दूषित पानी-भोजन से फैलते हैं, जबकि बी और सी लंबे समय तक शरीर में रहकर लिवर सिरोसिस व कैंसर का कारण बन सकते हैं। शुरुआती लक्षणों में पीलिया, भूख कम लगना, मतली, उल्टी व कमजोरी शामिल हैं, लेकिन कई मामलों में लक्षण न दिखने से पता देर से चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. शालिमार ने बताया कि भारत में करीब चार करोड़ लोग हेपेटाइटिस-बी और 60 लाख से 1.2 करोड़ हेपेटाइटिस-सी से संक्रमित हैं। सरकार के राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सरकारी अस्पतालों में जांच व इलाज उपलब्ध है। नवजात को जन्म पर लगने वाला हेपेटाइटिस-बी का टीका बचाव का प्रभावी तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed