{"_id":"6a68aa45ba5c62cdec012401","slug":"lets-demand-action-in-the-parliament-violence-case-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147956-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चलो संसद हिंसा मामले में कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चलो संसद हिंसा मामले में कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने जंतर-मंतर पर धरने की मांगी अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त कर्मियों ने ‘चलो संसद’ प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों के समर्थन में 31 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना आयोजित करने के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति मांगी है। दिल्ली पुलिस महासंघ ने पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार को पत्र लिखकर सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक एक दिवसीय धरने की अनुमति मांगी है।
संघ ने कहा कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों के प्रति एकजुटता जताना और मनोबल बढ़ाना है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, चलो संसद प्रदर्शन में 200 से अधिक पुलिसकर्मी व 65 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हुए थे और 15 से अधिक पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया था।
संघ ने हिंसा व तोड़फोड़ में शामिल आदतन अपराधियों, गैंगस्टरों व हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संघ के अध्यक्ष वेद भूषण ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ नहीं है, बल्कि पुलिस पर आपराधिक बल प्रयोग, पथराव व वाहनों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।